सुनो
दोस्त
तुम बतियाते रहे हो
इससे
उससे
जाने किस किस से
भूल गये
इस आपा-धापी
खुद को स्वयं को
यानी मुझे.
जो बैठा कब का
धड़क रहा है तुम्हारे भीतर
चलो आज अवकाश लेलो
आकस्मिक
या अर्जित
और बैठो मेरे
यानि खुद अपने साथ
पूछो
खुद से खुद का हाल
सहलाओं अपने जख्मों को
बेचारे
कब से तुम्हारी बाट जोह रहे हैं
रिसते रहते हैं
कुछ नहीं कहते हैं
बस मौन रहते हैं
ये रिश्तो की तरह
न तो बौखलाते हैं न पगलाते हैं
कहीं बहुत बेहतर हैं
ये रिसते जख्म
सड़े-गले रिश्तों से
अभी भी सहेजे हैं ये जख्म
अहसासों की टीस
कह सकते हैं
ये जख्म
ऊधो मन न होत दस-बीस
रिश्ते
स्वार्थी हैं
संबंधो के जाल बुनते है
फ़िर पगलाकर सिर धुनते हैं
जख्म तुम्हारे अपने है
जब तब तुम्हे सहलाते हैं
न रिश्तों से बहकाते हैं
न सब्ज-बाग दिखलाते हैं
आओ
बैठो कुछ इनकी सुनो
कुछ अपनी कहो
बहुत हुआ
अब चुप मत रहो
५/२/२०१०
हर सप्ताह मेरी एक नई गज़ल व एक फ़ुटकर शे‘र हेतु
http://gazalkbahane.blogspot.com/
!!!
Saturday, February 6, 2010
Thursday, February 4, 2010
नारी सिकुड़ती है, सिमटती है
8
नारी
नारी
सिकुड़ती है, सिमटती है
पुरुष को
रास्ता देने की खातिर
नारी
फैल जाती है
पुरुष के अघ औगुण
ढांपने की
कोशिश में
९
बदलता रूप
मैंने
उम्रभर देखा है
सिर्फ एक लड़की को
यूँ उसके रूप
बदलते रहे हैं
मौसम की तरह
पहले वह मेरी माँ थी
फिर बहन
फिर पत्नी
फिर बेटी
बेटी फिर माँ बन गई थी
क्योंकि
वह मुझ सा बेटा (नाती) जन गई थी।
"चुप भी तो रह पाना मुश्किल-gazal-":यहां देखें
http://gazalkbahane.blogspot.com/
नारी
नारी
सिकुड़ती है, सिमटती है
पुरुष को
रास्ता देने की खातिर
नारी
फैल जाती है
पुरुष के अघ औगुण
ढांपने की
कोशिश में
९
बदलता रूप
मैंने
उम्रभर देखा है
सिर्फ एक लड़की कोयूँ उसके रूप
बदलते रहे हैं
मौसम की तरह
पहले वह मेरी माँ थी
फिर बहन
फिर पत्नी
फिर बेटी
बेटी फिर माँ बन गई थी
क्योंकि
वह मुझ सा बेटा (नाती) जन गई थी।
"चुप भी तो रह पाना मुश्किल-gazal-":यहां देखें
http://gazalkbahane.blogspot.com/
Wednesday, January 27, 2010
बदन हुआ दोहरा है-

धुंध है
कोहरा है
ठिठुर-ठिठुर
बदन हुआ दोहरा है
झीलों में दुबके
बैठे हैं हंस
मौसम झेल रहा
मौसम का दंश
हर और ठिठुरन का पहरा है
परिजन घर में हैं
चोर इसी डर में हैं
राहगीर सभी
बटमारों की जद में हैं
टोपी पहन चौकीदार हुआ बहरा है
कोहरा
है झल्ला गया
सब तरफ़ बस
छा गया
जन जीवन हुआ, पिटा सा मोहरा है
हर सप्ताह मेरी एक नई गज़ल व एक फ़ुटकर शे‘र हेतु
http://gazalkbahane.blogspot.com/
Saturday, January 23, 2010
चंदा घर जा बैठा है साहिब

धुंध है
अंधेरा है
नभ से उतर कोहरे ने
धरा को घेरा है
दुबके पाँखी
गइया गुम-सुम
फूलों से भौंरे
तितली गुम
मौसम ने मौन राग छेड़ा है
ठिठुरे मजूर
अलाव ताप रहे
पशु पंछी भी
थर-थर काँप रहे
धुंध में राह ढूंढ रहा सवेरा है
रेल रुकी
उड़ पाते विमान नहीं
सहमी फ़सलें
खेत जोतें किसान नहीं
सूझे हाथ न तेरा मेरा है
सूरज की
किरने हुईं गाइब
चंदा घर जा
बैठा है साहिब
सब जगह कोहरे का डेरा है
हर सप्ताह मेरी एक नई गज़ल व एक फ़ुटकर शे‘र हेतु
http://gazalkbahane.blogspot.com/
Saturday, January 16, 2010
वह कौन थी-?

वह
वह
एक अरसे से
मेरे
पीछे पड़ी थी
मैंने
लाख
पीछा छुड़ाना चाहा
पर
कामयाब नहीं हुआ
मैंने
उसे
एक दिन बहुत डराया
धमकाया
यहाँ
तक कि मैंने
उसे
धमकी दे डाली कि
मैं उसका गला घोंट दूंगा।
वह
मेरी नादानी
पर मुस्कराई
जैसे
कोई बड़ा बुजुर्ग
छोटे बच्चे
की
नादान शरारत पर
मुस्कराता है
मैं
उससे आजिज
आ गया था
वह तो
परछाई से भी
ज्यादा
चिपक गई थी
मुझसे,
जब डराने
धमकाने का
कोई
असर नहीं
हुआ
तो मैं
खुशामद पर उतर आया
जब
खुशामद भी
नाकाम हो गई
तो
मैं
रोने गिड़गिड़ाने लगा
वह मेरे
रोने पर
पसीज गई
और
खुद भी
रोने लगी
उसकी सिसकियों के
बीच मैंने
सुना,
पगले !
हम पर न कभी
मनुष्य का
हुक्म चला है
न चलेगा
वह
और कोई नहीं
मेरे जहन से
लिपटी
एक
पुरानी याद थी
जो
आज भी
अब भी
मेरे
जहन से लिपटी है
मेरे साथ है।
31ण्8ण्97
रात्रिा दो बजे
हर सप्ताह मेरी एक नई गज़ल व एक फ़ुटकर शे‘र हेतु
http://gazalkbahane.blogspot.com/
Thursday, January 7, 2010
जब तक सूरज की पीठ न आ जाए,

चलो.....
चलो
इन जानी पहचानी
पगडंडियों को
छोड़ कर
बीहड़ में चलें,
और वहाँ पहुंच कर,
पीठ से पीठ
मिलाकर खड़े हो जाएं
और सफर
शुरू करें
अलग-अलग
एक दूसरे से विपरीत दिशा में
और भूल जाएं कि धरती
गेंद की तरह गोल है,
चलते रहें तब तक
जब तक पाँव थक कर
गति को नकार न दें,
चलते रहे तब तक
जब तक सूरज की पीठ न आ जाए,
तब तक
जब तक
अन्धेरा, बूढ़े बरगद की
कोपलों पर
शिशु से कोमल
पाँव रखता,
शाखाओं पर भागता,
तने से उतरकर
धरती पर बिखर न जाए,
चलते रहें
तब तक
जब तक
बारहसिंगों की आँखें
चमकने न लगे चारों ओर
और फिर
एक स्तब्धता
छा जाए
मौत सी।
चमकती आँखें दौड़ने लगे
तितर-बितर,
फिर एक
दहाड़ यमराज सी दहाड़,
जम जाए
रात की छाती पर।
मैं टटोलता सा
आगे बढूं
और छू लूँ तुम्हारी
गठियाई
उंगलियों को
चलो जानी पहचानी
पगडंडियों को छोड़ कर
चल दे
बीहड़ में
15.7.96 9 बजे रात
हर सप्ताह मेरी एक नई गज़ल व एक फ़ुटकर शे‘र हेतु
http://gazalkbahane.blogspot.com/
Friday, January 1, 2010
कोयल सी चहके
Subscribe to:
Posts (Atom)

