!!!

Sunday, September 28, 2008

श्याम सखा 'श्याम' - एक परिचय

श्याम सखा ‘श्याम’
जन्म-२८ अगस्त १९४८ रोहतक
जननी-श्रीमति जयन्ती देवी
पिता-श्री आर.आर,शास्त्री
जन्म सहायिका-नान्ही दाई[पाकिस्तान चलीं गई बंट्वारे मे]
सम्प्रति- अनिवार्य -चिकित्सा ऐच्छिक-पठन-लेखन,छायांकन,घुमक्क्ड़ी
शिक्षा-डिग्रियां, एम.बी;बी,एस, एफ़.सी.जी.पी,एल.एल.बी[प्रथम] जीवन की पाठशाला में अनेक पीड़ाओं से आनन्द ढ़ूंढने की कला पूज्य पिताजी व एक स्नेहिल मित्र डाक्टर एन के वर्मा [सर्जन] अब इहलोक में नही दोनो
पुरस्कार: दोस्तो की गालियां रिश्तेदारों की जलन व डाह
मूल निवास- रूह कुछ टूटे दिलों में
पार्थिव शरीर-आधा दिन गोहाना अस्पताल में रात-रोहतक शेष वक़्त-सफर में गोहाना से रोहतक
लेखन= भाषा -हिन्दी,पंजाबी,अंग्रेजी,पंजाबी व उर्दू [देवनागरी लिपि में]
प्रकाशित पुस्तकें- ३ उपन्यास,३ कहानी सं,४ कविता सं.१ गज़ल सं,१ लघुकथा सं,एक दोहा सतसई,१ लोक कथा सं. प्रकाशन प्रतीक्षा में-कई विधाओं की १६ पुस्तकें
लेखन सम्मान- १ पं.लखमी चंद पुरस्कार [ हरियाणा साहित्य अकादमी का लोक-साहित्य व लोक संस्करिति पर सर्वोच्च पुर.राशि १ लाख रु]
२ अब तक हिन्दी पंजाबी हरयाण्वी की ६ पुस्तकें व ५ कहानियां हिन्दी व पंजाबी अकादमी द्वारा पुर.]
३ पद्मश्री मुकुटधर पांडेय [ छ्त्तीस गढ़ सरिजन सम्मान २००७
४ अम्बिका प्रसाद दिव्य रजत अलंकरण कथा सं अकथ हेतु २००७
५ कथा-बिम्ब कथा पुर.मुम्बई,
राष्ट्र धर्म कथा पु २००५ लखनऊ
६ सम्पाद्क शिरोमणि पु श्रीनाथ द्वारा साहित्य मंडल राजस्थान
७ रोटरी इन्टरनेशनल व अनेक संस्थाओं द्वारा सममानित
चिकित्सा क्षेत्र- चिकित्सा रत्न सम्मान-इन्डियन मेडिकल एशोसिएसन हरियाणा का सर्वोच्च सम्मान
विशेष= श्री श्रीलाल शुक्ल, डा.रामदरश मिश्र,डा नरेन्द्र कोहली व श्रीमति चित्रा मुदगल के कहानी सं, कविता सं पर पत्रों के अलावा लगभग ५०० पाठको के पत्र
एक उपन्यास कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व महर्षि दयानन्द वि, के एम,ए फाइनल पाठ्यक्र्म मे एक कहानी भी
फोटो ग्राफी में कार्य के अतिरिक्त श्री अशोक बहल[फोटो ग्राफर आफ डैडी, चाहत,महेश भट्ट की फिल्मों व अन्य अनेक फिल्मों ,इम्तिहान व सैलाब सीरियल] के प्रथम फोटो शिक्षक होने का श्रेय
साहित्य पर अब तक पी,एच,डी हेतु एक शोध व एम फिल हेतु ३ लघु शोध सम्पन्न है
पता- जब सोने को जमीं है औढ़्ने को आसमां है दोस्तो फिर क्यों पूछते हो मेरा घर कहां
सम्पर्क- :shyamskha@yahoo.com", घुमन्तू भाष-०९४१६३-५९०१९ भारत

No comments:

Post a Comment